Premanand Ji Maharaj के अच्छे सेहत के लिए एक शख्स ने मदीना में मांगी दुआ, वीडियो हुआ वायरल

October 14, 2025
- GJ News Desk

Premanand Ji Maharaj Health Update: वृंदावन संत प्रेमानंद जी महाराज, जिनका दोनों किडनी कई सालो से काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से उनकी सेहत कभी-कभी खराब हो जाती है। कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बानी हुई है। उनके सभी भक्त उनकी सेहत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे है। अभी सोशल मीडिया में के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक मुस्लिम शख्स, जो मदीना में प्रेमानंद जी महाराज के अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहा है। चलिए विस्तार से जानते है, आखिर ये पूरी खबर क्या है, साथ ही अब प्रेमानंद जी महाराज के सेहत कैसी है।

Premanand Ji Maharaj के अच्छे सेहत के लिए इस मुस्लिम शख्स ने मदीना में मांगी दुआ

सोशल मीडिया में के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स मदीना पहुँचकर संत प्रेमानंद जी महाराज के अच्छे सेहत के लिए दुआ मांग रहा है। उसने अपने मोबाइल में प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर दिखाकर कहता है, “ये भारत के काफी नेक इंसान है। इन्हे सभी लोग बहुत मानते है। हम भी इन्हे बहुत मानते है। हम यहाँ इनके अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहे है।

उसके बाद से ये वीडियो, सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। अब भी ये वीडियो देख सकते है, जिसे एक यूजर ने अपने X हैंडल पर शेयर किया है।

Premanand Ji Maharaj Health Update

जैसा आपको पता होगा की, वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी फ़ैल है, जिसके वजह से वह समय-समय पर डायलिसिस कराते है। इसकी वजह से कुछ दिन पहले उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। सोशल वीडियो पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनका चेहरा सूजा और लाल दिख रहा था। इस वीडियो ने भक्तों में चिंता पैदा कर दी और उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं। सभी भक्त उनकी अच्छी कामना के लिए भगवान से दुआ कर रहे थे।

हालांकि, वृंदावन आश्रम ने पुष्टि की है कि वह ठीक हैं और अपनी दिनचर्या जारी रख रहे हैं। महाराज ने अपने किडनी की स्थिति के बारे में खुद बताया। वह डायलिसिस करवा रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के बारे में गलत खबर न फैलाए

श्री हिट राधा केली कुंज परिवार श्रीधाम वृंदावन ने आधिकारिक बयान जारी करते हुआ कहा है की, प्रेमानंद महाराज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या जारी रख रहे हैं। हालांकि उनकी नियमित सुबह की सैर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसलिए प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है कि संत के स्वास्थ्य के बारे में गलत अफवाहें न फैलाएं। सभी भक्तों से नम्र निवेदन है कि वे केवल सही जानकारी शेयर करें। महाराज के स्वास्थ्य के प्रति चिंता फैलाने वाले मैसेज को शेयर करने से बचें।

वृंदावन संत प्रेमानंद जी महाराज कौन हैं?

प्रेमानंद महाराज का जन्म अनिरुद्ध कुमार पांडेय के रूप में सरसौल ब्लॉक कानपुर में हुआ था। जब उनकी उम्र 13 साल थी, तभी से वह घर छोड़कर अपने दादा की तरह संन्यास की राह में चले गए। ‘शरणागति मंत्र’ प्राप्त करने के बाद उन्हें राधावल्लभ सम्प्रदाय में दीक्षा मिली। समय के साथ वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु में से एक बन गए हैं। उनके वृंदावन आश्रम में कई बड़े-बड़े दिग्गज उनके पास गए है, जिसमे से विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, ग्रेट खली, हेमा मालिनी और मोहन भागवत जैसे प्रमुख लोग दर्शन करने आ चुके हैं। भक्त उनके ज्ञान और आशीर्वाद के लिए दूर-दूर से आते हैं।

Also Read: Nissan Tekton C-SUV: Ready to Take on Creta in India 2026 – First Look Pics

Leave a Comment